(धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया).लॉकडाउन के 10 दिन बीतने के बाद अब लोग रिटेल दुकानदाराें से किचन, स्टेशनरी और नवजात संबंधी वस्तुओं की मांग करने लगे हैं।
इनमें गैस लाइटर, कढ़ाही, डिस्पोजेबल प्लेट, गिलास, फीडिंग बॉटल, वाटर बॉटल जैसी चीजें शामिल हैं।
रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आरएआई) ने इन वस्तुओं की सूची बनाई है औरउसे राज्य सरकाराें काे साैंपकर मांग की है कि इन वस्तुओं से जुड़े रिटेल स्टोर या आवश्यक वस्तुओं के लिए खुले स्टोर में इन्हें बेचने की अनुमति दी जाए।
आरएआई के सीईओ कुमार राजागोपालन ने बताया कि ग्राहक लगातार ऐसी आवश्यक वस्तुएं मांग रहे हैं।
Hवर्क फ्रॉम होम होने से लैपटॉप और स्मार्टफोन आवश्यक हो गए हैं। ऐसे में मोबाइल चार्जर की मांग भी लगातार आ रही है। अकेले रहने वाले नौकरीपेशा लाेगाें काे भाेजन-चाय की समस्या हो रही है। ऐसे में वे अपने कमरे में ही कुछ बनाना चाहते हैं, लेकिन बर्तन न होने के कारण वे कुछ नहीं कर पा रहे हैं।
इनकी मांग ज्यादा
- किचन: गैस लाइटर, चाकू, प्रेशर कुकर, इंडक्शन कुकटॉप, कढ़ाही, डिस्पोजेबल प्लेट्स, डिस्पोजेबल गिलास, सॉस पैन, छन्नी, पानी की बोतल, मिक्सर ग्राइंडर, बर्तन, स्क्रबर, झाड़ू, पोछा, किचन डस्टर, बाल्टी।
- स्टेशनरी: पेंसिल, नोटबुक, पेन।
- छात्र-कामकाजी: लैपटॉप, मोबाइल, चार्जर अाैर एसेसरीज।
- नवजात के लिए: फीडिंग बॉटल, बिब या फीडिंग नैपकीन, जीरो साइज ड्रेस, नैपी पैड, डायपर, तौलिया, रबर शीट, फीडिंग बोटल स्टरलाइजर, न्यू बोर्न बेबी सेट, ब्लैंकेट।
Click here to see more details

إرسال تعليق