दिल्ली से जयपुर आए 88 जमाती रामगंज, शास्त्रीनगर औरचारदरवाजा की अलग-अलग मस्जिदाें में ठहरे हुए थे। इनमें 13 काेराेना पाॅजिटिव निकले। महाकर्फ्यू था, मस्जिदों में नमाज भी बंद थीं। गनीमत रही कि लोग जमातियों के ज्यादा संपर्क में नहीं आए। हैल्थ टीमें भी एक्शन मोड में आ गईं और कम्युनिटी ट्रांसमिशन रुक गया। मेडिकल टीमों के अनुसार फिलहाल परकोटे के सभी जमाती आइसोलेशन में हैं। एसीएस हैल्थ रोहित कुमार सिंह के मुताबिक, विभाग ने कम्युनिटी ट्रांसमिशन रोकने में सफलता पा ली है।
2 मुस्लिम डॉक्टरों को 9 टीमों में किया शामिल
सीएमएचओडॉ. नराेत्तम शर्मा का कहना है कि कलेक्ट्रेट से जमातियाें के नाम की सूची मिलते ही 2 मुस्लिम डॉक्टरों को साथ लेकर 9 टीमें बनाईं। इनमें डाॅ. सुरेन्द्र, डाॅ. सतीश, डाॅ. रऊफ, डाॅ. माेहम्मद हुसैन, डाॅ. महेश, डाॅ. रमेश शामिल रहे। टीम ने 24 घंटे में शहर की 8 मस्जिदों में ठहरे हुए 15 जमातियाें काे दिल्ली राेड स्थित निम्स अस्पताल और 73 काे आरयूएचएस में क्वारेंटाइन भेजा। टीम का दावा है कि इन सभी 88 जमातियों के संपर्क में आए अन्य 13 लाेगाें काे भी क्वारेंटाइन के लिए निम्स भेज दिया है।
100 और टीमें बनाईं; 7 अप्रैल तक पूरे परकोटे की स्क्रीनिंग होगी
जिला कलक्टर डॉ. जोगाराम ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में चिकित्सा अधिकारी की बैठक में 100 अतिरिक्त मेडिकल टीमें परकोटे में लगाने के निर्देश दिए हैं। टीमें घर-घर जाकर 7 अप्रैल तक हर हालत में सर्वे पूरा करेंगी। अब कुल 250 टीमें सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक फील्ड में रहेंगी। उन्होंने स्क्रीनिंग की धीमी गति पर नाराजगी जताई। बैठक में एसएमएस हॉस्पिटल के अधीक्षक डी.एस मीना, आरयूएचएस के डाॅ. कक्कड़ ने कोरोना संक्रमितोंके इलाज के सम्बन्ध में तैयारियों की जानकारी दी एवं कुछ उपकरणों की मांग की। डीसीपी नाॅर्थ राजीव पचार भी मौजूद थे।l
Click here to see more details

إرسال تعليق