कोराेना संक्रमण के चलते तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाई गई है। इसके बावजूद चोरी छिपे इन्हें बेचा जा रहा है। शनिवार को पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा, जो मोटर साइकल पर इन्हें रखकर बेच रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि कैंट के कालापाठा में कोई शख्स बाइक से यह सामान बेच रहा है।
पुलिस ने जशमन निवासी करोद थाना बजरंगगढ़ को गिरफ्तार किया। उसने बताया कि उक्त सामान उसने चंद्रेश जैन से खरीदा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
40 हजार का सामान चुराने वाले पकड़े : पुलिस ने विनायकखेड़ी स्थित एक वाटर पार्क से 40 हजार का सामान चुराने वाले तीन आरोपियों को पकड़ा।
इन आरोपियों में बृजेश धाकड़, महेश रजक एवं कल्लू जाटव बताए जाते हैं। इनमें से पहले दो आरोपी विनायकखेड़ी और तीसरा रशीद कालोनी का निवासी बताया जाता है।
Click here to see more details

إرسال تعليق