कोरोना कोविड-19 के दौरान ग्राम सहप्रभारी व बीएलओ के साथ हालीवाव निवासी युवक द्वारा धक्कामुक्की कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वीरावा के पीईईओ द्वारा पुलिस थाना मे रिपोर्ट पेश कर बताया की कोरोना महामारी के दौरान ड्यूटी कर रहे ग्राम सहप्रभारी एवं बीएलओ शिक्षक कृष्ण कुमार रविवार को ड्यूटी कर रहे थे।
Click here to see more details
थानाधिकारी ऊर्जाराम विश्नोई ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान सरकारी ड्यूटी कर रहे शिक्षक के साथ धक्का मुक्की कर राजकार्य में बाधा पहुंचाने का प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
Click here to see more details

Post a Comment