नांगलराजावतान उपखण्ड मुख्यालय पर स्थिति राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय परिसर में बुधवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक तहसीलदार गणराज बडगोती की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कोर कमेटी के पदाधिकारियों सहित विकास अधिकारी, पीईओ, ग्राम विकास अधिकारी, थानाधिकारी,ने भाग लिया।
बैठक में आपदा कमेटी में लोगो ने खुलकर सहयोग राशि भेंट की। इस दौरान तहसीलदार ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि लॉकडाउन के दौरान किस भी प्रकार की लापरवाही व कालाबाजारी की शिकायत बर्दाश्त नहीं की जावेगी। कस्बे सहित गांवों में बेवजह घूमने वालो पर थानाधिकारी सख्ती बरतते हुए वाहनो को जब्ती व लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालो पर कड़ी कार्रवाई अमल में लावें।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर गठित कोर कमेटी के सदस्यों का दायित्व है कि वे गांव व ढाणियों में हर घर पर कड़ी व पैनी नजर रखे ।
स्थानिय व बाहर से आने जाने वालो पर निगरानी रखे। होम क्वारेंटाइन में रहने वाले लोगो पर निगरानी रखे तथा उन्हें घरो से बाहर नहीं निकलने देवें। बैंकाें व उचित मूल्य की दुकानों पर खाद्य सामग्री व पैसे निकलवाते समय सोशल डिस्टेसिंग की पालना सुनिश्चितता के साथ कराई जाए।
ग्राम विकास अधिकारी व पीईओ गांव व ढाणियों में रहने वाले लोगो का घर घर जाकर बारीकी से सर्वे कराए। खाघ सामग्री से वंचित रहने वाले लोगो को राशन सामग्री के पैकेट उपलब्ध कराए ताकि कोई भी व्यक्ति राशन सामग्री के अभाव में भूखा नही रह सके।
इस दौरान पीईओ गोपाललाल मीणा ने बताया कि कोर कमेटी द्वारा 6500 रुपए आपदा कमेटी में जमा कराने के लिए राशी सौपी गई। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी रामवतार मीणा, व्याख्याता नन्दाराम मीण, रामवतार गुप्ता सहित अनेको लोग मौजूद थे।
Click here to see more details



إرسال تعليق