सांई वेलफेयर एजुकेशन एंड कल्चरल सोसायटी रणगांव दवाना ने प्राथमिक स्वास्थ केंद्र दवाना को कोविड-19 के संक्रमण से सुरक्षा के लिए पीपीई किट भेंट की।
जो प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर सेवारत डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों के पास नहीं थी।
स्वास्थ केंद्र में पदस्थ डॉ. चिन्मय चिंचोलिकर व संस्था द्वारा लोगों को माइक से जागरुकता संदेश दिया गया।
साथ ही फेस मास्क भी वितरित किए। इस दौरान प्राचार्य लोकेश पटेल, प्रीतिश वर्मा, राहुल अठोद, संजय निहाले उपस्थित थे।
संस्था डायरेक्टर डॉ. वंदना अविनाश वर्मा ने समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करने का आश्वासन दिया।
Click here to see more details

Post a Comment