टाेकलाे थाना क्षेत्र में 16 साल की लड़की के साथ पांच युवकाें ने दुष्कर्म किया। किसी काे बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पाॅक्साे एक्ट के तहत केस दर्ज कर सभी आराेपियाें काे गिरफ्तार कर लिया है। इन आराेपियाें ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल लिया है।
पीड़िता के माता-पिता काेलकाता में ईंट-भट्ठे पर काम करते हैं। लाॅकडाउन के कारण दाेनाें काेलकाता में फंसे हैं। लड़की अपनी माैसी के घर रहती है। शनिवार शाम वह खेत की तरफ गई थी, जहां आराेपियाें ने उसे पकड़ लिया। माैके पर उसका एक रिश्तेदार चंद्रमाेहन हांसदा भी था, जिसने विराेध की बजाय आराेपियाें काे उकसाया। उसके उकसाने पर ही युवकाें ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साेमवार काे पीड़िता ने माैसी काे घटना की जानकारी दी। इसके बाद माैसी ने केस दर्ज कराया।
मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि
केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने पीड़िता काे मेडिकल जांच के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेजा। वहां महिला डाॅक्टर न हाेने पर उसे चाईबासा सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल में बाेर्ड गठित कर मेडिकल जांच की गई, जिसमें सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
Click here to see more details

إرسال تعليق