जरूरतमंदों के लिए सेवा कार्य लगातार चल रहा। भिलाई चैंबर के सदस्य रोजाना व्यापारियों को सेनेटाइजर बांटकर उन्हें ग्राहकों को डिस्टेंस मेंटेन कराने जागरूक कर रहे। चैंबर के गार्गी शंकर मिश्रा व अजय भसीन के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान में शुक्रवार को सेक्टर-5 की श्रमिक बस्ती में राशन वितरण किया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि भिलाई चैंबर द्वारा करीब 1100 पैकेट राशन जरूरतमंदों को वितरित किया जा रहा।
पैकेट तैयार करने में सुधाकर शुक्ला, अक्षय गुप्ता, राहुल चेलानी, संजय कुकरेजा, रवि बक्तानि, शंकर सचदेव समेत व्यापारियों ने सहयोग दिया। इधर अहिवारा में नपा उपाध्यक्ष अशोक बाफना व चंचल बाफना के नेतृत्व में जरूरतमंद परिवारों को रोजाना नगर के अलग-अलग हिस्सों में जाकर राशन बांटा जा रहा है। बंजारों को संस्था ने दिया 1 सप्ताह का राशन: चंद्रा मौर्या टाकिज के पीछे बंजारा बस्ती (तंबू) में रह रहे 32 परिवारों को अनुभूति श्री संस्था के सदस्यों के आपसी सहयोग से 1 सप्ताह के राशन के साथ साथ, फल, दूध व सैनेटरी पैड का वितरण किया।
बस आप न निकलें घरों से: राशन देकर लोगों को घर में रहने के लिए कर रहे हैं प्रेरित
असहायों को दिया राशन : रिसाली निगम के अंतर्गत आने वाले श्रमिक बस्तियों में जाकर सांसद सक्ति सिद्ध सोशल वेलफेयर सोसाइटी व जन सेवा की टीम गरीब व असहायों को राशन बांट रही। सांसद विजय बघेल के आह्वान पर स्टेशन मरोदा की उड़िया बस्ती, बीआरपी बस्ती में राशन बांटा गया।**
मेयर को सौंपा 275 फूड पैकेट
श्रमिक नेता इस्पात कर्मचारी सोसाइटी के अध्यक्ष व क्षत्रिय कल्याण सभा भिलाई के सदस्य सुरेश चंद के पुत्र अमेरिका में कार्यरत शशांक चंद द्वारा एक लाख रुपए खाद्यान्नों का 275 पैकेट तैयार कर विधायक देवेंद्र यादव को सौंपा।
गरीबों को बांटा राशन की किट: तुलसी महिला स्व. सहायता समूह रिसाली ने निगम को 25 किलो दाल गरीबों की मदद के लिए दान किया। स्टेशन मरोदा में पार्वती पत्रो, रानी बाई, तृप्ति देवी, सावित्री आदि शामिल हुए।
कैट ने व्यापारियों को दिया मास्क: व्यापारिक संगठन कैट के सदस्यों ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी के मार्गदर्शन मेें सब्जी व्यापारियों को मास्क व सेनेटाइजर बांटा। उपाध्यक्ष पवन बड़जात्या आदि मौजूद रहे।
सेवादारों व ग्रामीणों को बांटा मास्क: अंडा। मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रेडक्रॉस के युवा, वालेंटियर, स्वयं सेविकाओं को मास्क व सेनेटाइजर बांटा गया। सरपंच उमा देवी चंद्राकर समेत सभी सदस्य, ग्रामीण मौजूद रहे।
से. 6 में जनप्रतिनिधि व वालेंटियर्स सेवा में जुटे
सेक्टर-6 में जरूरतमंदों की मदद के लिए पार्षद, कांग्रेस कार्यकर्ता, निगम के वालेंटियर्स लगातार सेनिटाइजिंग, परिवारों को सब्जी, राशन, मास्क का वितरण कर रहे। पूर्व पार्षद सौरभ दत्ता, पार्षद साकेत चंद्राकर, सूर्यकांत सिन्हा, मालती ठाकुर, एल्डरमैन सुनील गोयल, युकां अध्यक्ष अफरोज खान, वालेंटियर्स राजू रजक सेवा में जुटे हैं। ऐसे बुजुर्गों को उन्हें घर पहुच सेवा भी दी जा रही।
पंप कर्मियों का फल देकर किया सम्मान
माहेश्वरी सभा व हेल्पिंग हैंड ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों को फल देकर सम्मानित किया। अध्यक्ष हर्ष मंत्री, प्रदीप राठी, अमित माहेश्वरी, पूर्णिमा शुक्ला ने कहा कि लॉकडाउन के बीच पंप कर्मचारी हर दिन तैनात रहकर लोगों की सेवा कर रहे।
श्रमिक बस्ती में किया राशन वितरण।
Click here to see more details






إرسال تعليق