(महबूब अली, ज्याेति अराेड़ा)हिसार में काेराेना से बचाव के लिए लाॅकडाउन किया गया है। लाॅकडाउन से पहले ही हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी में ठहरे प्रदेश और आसपास क्षेत्र के स्टूडेंट्स काे उनके घराें के लिए भेज दिया गया। मगर दाेनाें विवि में रहने वाले विदेशी स्टूडेंट्स अपने घर नहीं जा सके थे। वह जीजेयू और एचएयू के अंतरराष्ट्रीय हाॅस्टल में रह रहे हैं।
एचएयू और जीजेयू के अंतरराष्ट्रीय हाॅस्टल में ठहरे छात्र एवं छात्राओं का लाॅकडाउन के दाैरान पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्हें जहां समय पर खाना उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं प्रतिदिन दाेनाें विवि के हाॅस्टलाें काे सेनिटाइज करने से करने से लेकर छात्र एवं छात्राओं के स्वास्थ्य की भी जांच की जा रही है। प्रतिदिन स्वास्थ्य टीम छात्राें की काउंसलिंग करने के लिए भी पहुंचती है। दाेनाें ही स्थानाें के विदेशी छात्राें की पिछले एक साल में काेई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं निकली है। भास्कर ने पड़ताल की ताे उन्हें कुछ इस तरह का नजारा देखने काे िमला।
स्थान : एचएयू स्थित अंतरराष्ट्रीय हाॅस्टल, समय : दाेपहर 12 बजे
एचएयू के अंतरराष्ट्रीय हाॅस्टल में भूटान के अलावा नेपाल, अफगानिस्तान, वियतनाम के 70 छात्र ठहरे हुए हैं। जिनमें 40 छात्र एवं 30 छात्राएं शामिल हैं। जिनमें लुवास के स्टूडेंट्स भी शामिल हैं। छात्र एवं छात्राओं ने बताया कि लाॅकडाउन के बाद से उनके खाने के लिए अलग से मैस शुरू की गई है। समय पर खाना उपलब्ध कराया जा रहा है। पहले तीन समय खाना मिलता था, अब चाैथी या पांचवीं बार भी मांगने पर तुरंत ही खाना उपलब्ध करा दिया जाता है। इसके अलावा प्रतिदिन गर्ल्स और ब्वाॅयज हाॅस्टल काे टीम सेनिटाइज कर रही है। यही नहीं छात्र एवं छात्राओं की काउंसिलिंग के साथ स्वास्थ्य जांच भी की जा रही है। विवि प्रशासन भी काॅल कर प्रतिदिन छात्राओं का हाल जान रहा है।
मैं खुद भी काॅल कर छात्राें का हाल जान रहा हूं : डाॅ. केपी सिंह
अंतरराष्ट्रीय हाॅस्टल में रह रहे छात्र एवं छात्राओं के खाना से लेकर देखरेख के लिए अलग से टीम लगाई गई है। मैं खुद भी काॅल कर छात्राें का हाल जान रहा हूं। छात्र एवं छात्राें काे किसी तरह की परेशानी नहीं हाेने दी जाएगी।- डाॅ. केपी सिंह, कुलपति, एचएयू।
स्थान : जीजेयू स्थित हाॅस्टल नंबर 4, समय : दाेपहर 1 बजे
यहां पर इथीयाेपिया और अफगानिस्तान के 14 विदेशी छात्र रह रहे हैं। इनमें 1 छात्रा जबकि 13 छात्र हैं। छात्राें ने बताया कि प्रतिदिन उन्हें विवि प्रशासन खाना उपलब्ध करा रहा है। स्वास्थ्य जांच करने के लिए भी टीम पहुंच रही है। हाॅस्टल काे हर दूसरे दिन सेनिटाइज किया जा रहा है। छात्राें की काउंसिलिग के लिए भी टीम पहुंच रही है। यहां के छात्राें की पिछले एक साल में काेई ट्रेवल हिस्ट्री भी नहीं निकली है। स्टूडेंट्स का कहना है कि वह प्राेफेसर की मदद से आनॅलाइन तैयारी कर रहे हैं।
विद्यार्थियों की प्रतिदिन स्वास्थ्य टीम जांच कर रही है : मुकेश
अंतरराष्ट्रीय हाॅस्टल में रह रहे स्टूडेंट्स का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। प्रतिदिन स्वास्थ्य टीम जांच कर रही है। वहीं खाने से लेकर अच्छी क्वालिटी का खाना भी पराेसा जा रहा है। छात्राें काे किसी तरह की परेशानी नहीं हाेने दी जाएगी। पिछले एक साल से विदेशी छात्राें की काेई ट्रेवल हिस्ट्री भी सामने नहीं अाई है।
- मुकेश कुमार, वार्डन, हॉस्टल, जीजेयू।
Click here to see more details

إرسال تعليق