ग्राम पंचायत बैजूपाड़ा में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए भामाशाह एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य केदार प्रसाद मीणा इन दिनों गांव में घर-घर जाकर सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव कर रहे हैं। इससे पहले वे कोरोना हेल्प फंड में जिला प्रशासन को जरूरत मंद लोगों की मदद के लिए 100 मण गेहूं दे चुके हैं तथा बैजूपाड़ा क्षेत्र में 10 क्विंटल आटे के पैकिट बांट चुके हैं।
बुधवार को पूर्व जिप सदस्य केदार मीना ने इस महामारी से बचाव के लिए गांव में घर-घर जाकर सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव किया।
उन्होंने बताया कि ये अभियान अगले पांच दिन तक जारी रहेगा। गांव व आसपास की ढाणी में जहां भी जरूरत है वहां दवा का छिड़काव किया जाएगा। उन्होंने स्वंय सोनी मोहल्ला, राजपूत मोहल्ला, बैरवा मोहल्ला, मुसलमान मोहल्ला एवं चौकीदार मोहल्ले में जाकर घर-घर छिड़काव किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को मास्क भी वितरित करते हुए लोगों से लॉकडाउन की पालना करते हुए घरों में रहने का आह्वान किया।
इस दौरान मोनू बैजूपाड़ा, डीसी कंचनपुरा, रामराज कंचनपुरा, बंटी बना, सुदामा बना, मोनू पंडित, राम मीणा मौजूद रहे। पूर्व जिस सदस्य मीना द्वारा चलाए जा रहे सोडियम हाइपोक्लोराइट छिड़काव के अभियान में गांव की युवा टीम भी उनका सहयोग कर रही है।
Click here to see more details



Post a Comment