बिजली के बिलों की राशि का ऑन लाइन भुगतान करने पर जयपुर विद्युत वितरण निगम लि. द्वारा पांच प्रतिशत छूट दी जाएगी। यह छूट 150 यूनिट तक मासिक उपभोग करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं व कृषि उपभोक्ताओं को मिलेगी।

इसमें 31 मई से पहले बिल की राशि जमा कराने पर पांच प्रतिशत छूट मिल सकेगी। जिले में 150 यूनिट तक उपभोग वाले एक लाख 80 हजार 511 घरेलू उपभोक्ता तथा 42 हजार 529 कृषि उपभोक्ता हैं। ऐसे में इन उपभोक्ताओं को बिजली के बिल का ऑनलाइन भुगतान करने पर पांच प्रतिशत तक छूट मिल सकेगी। यह छूट आगामी बिल में समायोजित की जाएगी।

 निगम द्वारा इस बार चार माह के औसत के आधार पर बिल जारी किए गए हैं। यदि उपभोक्ता मीटर में दर्ज रीडिंग के अनुसार बिल में संशोधन कराना चाहते हैं तो वे बिजली मित्र एप पर या मोबाइल नंबर 9413375901 पर के एन नंबर सहित मीटर की रीडिंग का फोटो खींचकर व्हाट्स एप से भेज सकेंगे। संबंधित अधिकारी तुरंत प्रभाव से संशोधित बिल जारी कर उपभोक्ता को सूचित करेंगे। किसी उपभोक्ता द्वारा बिल राशि का पार्ट पेमेंट जमा कराने के लिए प्रावधान बिजली मित्र एप की वेबसाइट पर व अन्य सभी पेमेंट गेटवे पर उपलब्ध है।

50 फीसदी राशि जमा कराकर जुड़वा सकते हैं कनेक्शन

लॉकडाउन से पहले बकाया राशि जमा नहीं कराने पर काटे गए बिजली कनेक्शन की 50 प्रतिशत तक बकाया राशि का पार्ट पेमेंट जमा कराने पर एईएन द्वारा पुन: कनेक्शन जोड़ा जा सकेगा। 50 प्रतिशत से कम पार्ट पेमेंट जमा कराने के आवेदन पर एक्सईएन, एसई से अनुमति प्राप्त की जा सकेगी। बिल जमा नहीं कराने की स्थिति में किसी भी कनेक्शन को 31 मई तक काटा नहीं जा सकेगा। लॉक डाउन अवधि में नए कनेक्शन के लिए मांग पत्र जारी नहीं किए जाएंगे।

जयपुर विद्युत वितरण निगम लि. दौसा के एसई आर. के. मीणा का कहना है कि जिले में 150 यूनिट तक मासिक उपभोग करने वाले घरेलू उपभोक्ता व कृषि उपभोक्ताओं को बिल का ऑन लाइन भुगतान करने पर पांच प्रतिशत छूट दी जाएगी। यह छूट आगामी बिल में समायोजित की जाएगी।

Home and agricultural consumers 5% discount on online electricity bill payment

Click here to see more details





Bihar.                  Bollywoodnews

ChandigarhHimachal

                    Chhattisgarh News

Delhi News.               Enter National

Haryana.                    Health news

                     Jharkhand News

Lifestylenews

             Madhya Pradesh

National.                Punjab News

Rajasthan News.            Sportsnews






Utar Pradesh

Post a Comment

Previous Post Next Post