मोगा में गिरफ्तारी के बाद अब एसडीएम के नाम पर जाली कर्फ्यू पास बनाकर अलग-अलग राज्यों के मजदूरों से हजारों रुपए वसूलकर उनके राज्य भेजने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह के 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये बदमाश प्रति व्यक्ति 5000 से 6000 रुपए लेकर गोंडा और लखनऊ (यूपी) छोड़ते थे।
पुलिस ने बताया कि सतनाम सिंह जस्सी निवासी दशमेश नगर अपनी 2 इनोवा और 2 टैंपो ट्रेवल गाड़ियों पर फर्जी पास लगाकर लोगों को भेजता था। इनके साथ सुखविंदर सिंह राजू निवासी अल्लोवाल, चंद्रमोहन निवासी वार्ड तीन मियानी भी अपनी गाड़ियों पर फर्जी पास लगा लोगों को घर छोड़ने का काम कर रहा था।
गिरोह का मुख्य सरगना सतनाम सिंह जस्सी अपने साथी गौरव कुमार जो शर्मा फोटो गुड्स के नाम से सब-तहसील टांडा के पास दुकान करता है, के पास से अलग-अलग जिलों के एसडीएम के नाम पर फर्जी कर्फ्यू पास तैयार किए जाते थे, जो टैक्सी चलाने वालों को दिए जाते थे। रवि कुमार निवासी संतोख नगर, चंदन राजपूत चंदू निवासी भीमनगर अन्य साथियों के साथ सतनाम सिंह जस्सी की गाड़ियों पर फर्जी पास लगाकर प्रति व्यक्ति 5000 से 6000 रुपए लेकर गोंडा (यूपी) और लखनऊ छोड़ते थे। आरोपियों से 3 टैंपो ट्रैवल व 2 इनोवा कार, कंप्यूटर, सीपीयू, प्रिंटर तथा 5 फर्जी कर्फ्यू पास बरामद किए हैं।
Click here to see more details

Post a Comment