शहर के बमोर गेट क्षेत्र से एक ओर कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि के साथ ही जिले में अब कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़कर 60 हो चुकी हैं। बुधवार को बमोर गेट क्षेत्र से पांच माह की बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे लोगों में दहशत है।
जानकारी के अनुसार बालिका के माता-पिता की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई थी। वहीं दूसरी ओर जिले में अब तक हुई 1451 लोगों की जांच होने के बावजूद 60 प्रतिशत लोगों रिपोर्ट पेंडिंग होने से लोग असमंजस में हैं। लगातार जांच की संख्या बढ़ने के बावजूद रिपोर्ट नहीं आ रही हैं।
दरअसल 12 अप्रेल के बाद से पेंडिंग जांच की संख्या दिन ब दिन बढ़ रही हैं। विदित रहे 12 अप्रैल को 1165 में से 565 सेम्पल नेगेटिव थे। वही बुधवार को चार दिन बाद जांचों की संख्या बढ़कर 1451 होने के बावजूद नेगेटिव की संख्या 565 ही हैं। जिला प्रशासन व चिकित्सा विभाग की ओर से लगातार जिले से सेंपल भेजे जा रहे हैं लेकिन रिपोर्ट नही आने जहां पेंडेंसी बढ़ती जा रही हैं।
अब तक 1451 लोगों के लिए सैंपल
कलेक्टर केके शर्मा ने बताया कि जिले मे अब तक 1451 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें 60 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव हैं।
इनमें से 2 पॉजिटिव की सैपलिंग जयपुर हुई थी उनमें से एक पॉजिटिव व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी हैं।
जिसकी पुष्टि निदेशालय की ओर से की जा चुकी हैं।
इस मौके पर सीएमएचओ डॉ. अशोक कुमार यादव ने बताया कि फैसिलिटी क्वारिन्टाइन में जिन लोगों के 14 दिन पूर्ण होने वाले हैं, उनके भी सैंपल भिजवाए गए हैं।
Click here to see more details



Post a Comment