कस्बे में कोराना वाइरस के मद्देनजर लगाई गई कर्फ्यू का उलंघन करने पर पुलिस ने बुधवार को 14 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक बिना कागजों की ट्रक को जब्त किया गया है।
सीआई नरेश शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए केन्द्र व राज्य सरकार से जारी नियमों का उलंघन करने के आरोप में कस्बा निवासी जाकिर हुसैन वार्ड 17, शाकिर देशवाली वार्ड 16, मोहम्मद इसाब मुसलमान वार्ड 17, मोहम्मद सहजाद फकीर वार्ड 17, सद्दाम देशवाली वार्ड 17, शहजाद देशवाली वार्ड नंबर 16, फारूख खान देशवाली वार्ड 17, गफ्फार मुसलमान वार्ड 17, मोइनुद्दीन देशवाली वार्ड 17, मोहम्मद आसिफ वार्ड 20, अब्दुल हकीम वार्ड 17, अब्दुल सफार वार्ड 17, अब्दुल हनीफ वार्ड 20, कैलाश खटीक वार्ड 9 को लोक डाउन व कर्फ्यू का उलंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जिन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश किया जहां से सभी आरोपितों को जेसी भेज दिया गया। वहीं एक ट्रक के कागजात नही मिलने पर वाहन एक्ट में जब्त किया गया है।
Click here to see more details



Post a Comment