लॉकडाउन में खानाबदोश परिवारों के लिए खासी मुसीबत बनी हुई है। उन्हें प्रशासन की व्यवस्था के अनुसार खाने की सुविधा तो मिल जाती है परंतु खुले आसमान के बीच ही रहना पड़ रहा है।
के पुलिया फाटक, दशहरा मैदान सहित एक दर्जन से अधिक जगहों पर ऐसे 50 से अधिक परिवार हैं।
कोरोना महामारी से सुरक्षित रहने के लिए लॉकडाउन में घर के भीतर रहने के निर्देश हैं। ये खानाबदोश परिवार एक जगह से दूसरी जगह घूमकर ही अपना पेट भरते रहे हैं।
शनिवार को दोपहर में पुलिया फाटक पर ऐसे एक परिवार के नन्हें बच्चे मवेशियों के पानी पीने की एक खेली में अठखेलियां करते नजर आए।
पीछे दीवार पर लिखा था सुरक्षित घर का वादा।
परंतु उनके लिए घर तो दूर फिलहाल वे खुद सुरक्षित नहीं है फिर भी गर्मी में राहत पाने के लिए बच्चे दिन में खेली में उछलकूद मचाते हुए टाइम पास कर रहे हैं तथा लॉकडाउन खुलने का इंतजार हैं ताकि दूसरी जगह की तरफ जा सकें।
इन बच्चों के पास अच्छे कपड़े तक नहीं है। फिलहाल दो वक्त की रोटी भी भामाशाहों की ओर से किए जा रहे प्रयत्नों की वजह से मिल पा रही है।
Click here to see more details

إرسال تعليق