जिस परिवार में पांच सदस्य हैं, उनके मुखिया राशन दुकान में पहुंचकर कार्ड दिखाकर 110 किलो चावल ले सकेंगे, वह भी फ्री में। संख्या हिसाब से कार्ड वार अतिरिक्त चावल देने का निर्णय लिया गया है। जिसका फायदा जिले के एक लाख 58 हजार परिवारों को मिलेगा। शुक्रवार से बालोद, गुरूर, डौंडीलोहारा, गुंडरदेही के कार्डधारियों को भी अतिरिक्त चावल के साथ एक किलो चना वितरित करने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
डौंडी ब्लॉक अंतर्गत राशन दुकानों के माध्यम से कार्डधारियों को पहले से ही चना मिल रहा है। इस बार एक किलो फ्री में मिलेगा, जबकि एक किलो के एवज में तय राशि देनी होगी। राशन दुकानों से मई में एक लाख 58 हजार परिवारों को फ्री में चावल के साथ एक किलो चना देने के निर्देश दिए है। चना सिर्फ बीपीएल परिवारों को मिलेगा। एपीएल श्रेणी के कार्डधारियों को निर्धारित दर पर चावल मिलेगा।
भंडारण शुरू, निर्देश के मुताबिक आज से मिलेगा चावल व चना
जिला खाद्य अधिकारी विजय किरण ने बताया कि जिले के सभी राशन दुकानों के माध्यम से अंत्योदय, प्राथमिकता, निःशक्तजन, एकल निराश्रित, अन्नपूर्णा श्रेणी राशनकार्डधारकों को खाद्यान्न का वितरण शासन के निर्देश अनुरूप माह जून के नियमित चावल आवंटन के साथ 3 माह का अतिरिक्त चावल का वितरण शुक्रवार से शुरू किया जाएगा। साथ ही चना भी मिलेगा।
डौंडी क्षेत्र के राशन कार्डधारियों को पहले से ही चना मिल रहा है। पहली बार बालोद सहित बाकी ब्लॉक के लोगों को चावल के साथ चना मिलेगा, वह भी निःशुल्क, इसके लिए भंडारण चल रहा है। जिन स्थानों में पहले से स्टॉक है, वहां परिस्थिति अनुसार वितरण करने के निर्देश दिए है।
कहां, कितने बीपीएल परिवारों को चावल के अलावा चना मिलेगा
शहरी क्षेत्र बीपीएल परिवार
राजहरा 7463
बालोद 3655
गुंडरदेही 1913
डौंडी 1507
डौंडीलोहारा 974
गुरूर 577
अर्जुन्दा 917
चिखलाकसा 933
योग 17939

إرسال تعليق