हरियाणा से आबादी 47 लाख ज्यादा, मौतें भी 5 गुना ज्यादा हुईं, लेकिन सूबे में सैंपलिंग आधे से भी कम
(रोहित रोहिला)कोरोना वायरस से निपटने को लेकर संदिग्ध मरीजों की सैपलिंग के मामले में पंजाब हरियाणा से बहुत पीछे है। जबकि सूबे की आबादी हरियाणा से करीब 47 लाख ज्यादा है। इसके बावजूद हरियाणा सैंपलिंग के मामलों में हमसे दोगुने से ज्यादा आगे चल रहा है। जबकि वहां कोरोना के संक्रमित मरीजों की संख्या भी कम है। जबकि पंजाब लगातार दावा कर रहा है कि सूबे में संक्रमित मरीजों की पहचान तेजी से की जा रही है। इसके बावजूद कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की मौतों के मामले भी पंजाब में ही अधिक है।

हरियाणा में पंजाब के मुकाबले 5 गुण कम मौतें

हरियाणा में पंजाब के मुकाबले 5 गुण कम मौतेंहुई हैं। ऐसे में अब पंजाब सरकार को सैपलिंग में तेजी लानी होगी। ताकि मरीजों की पहचान कर कोरोना वायरस को आगे बढ़ने से रोका जा सकें। अगर आबादी के हिसाब से बात की जाए तो पंजाब में हरियाणा की अपेक्षा सैपंलिंग की संख्या आधी ही है। इसके अलावा चंडीगढ़ और हिमाचल में आबादी को देखते हुए भी सैंपलिंग का काम तेजी से चल रहा है। इन चारों राज्यों में से चंडीगढ़ ही एक ऐसा राज्य है जहां पर करोना वायरस के संक्रमण से अभी तक एक भी मौत नहीं हुई है। जबकि बाकी के तीनों राज्यों पंजाब,हरियाणा और हिमाचल में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरीजों की मौत हो चुकी हैं। लेकिन पंजाब के लिए राहत वाली बात यह है कि नवांशहर और रोपड़ जिले कोरोना से मुक्त हो गए हैं।

ऐसे समझें


राज्यटेस्टसंक्रमितमौतठीक हुएजनसंख्या (लगभग)
पंजाब78872781649%03 करोड़
हरियाणा155612500359%2.53 करोड़
हिमाचल3738390111%70 लाख
चंडीगढ़529270014%12 लाख

संक्रमित मरीजों में पंजाब पहले नंबर पर

पंजाब,हरियाणा,चंडीगढ़ और हिमाचल में अगर संक्रमित मरीजों की बात की जाए तो पंजाब का स्थान पहले नंबर पर है। पंजाब में अभी तक करोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकडा 278 है। जबकि 250 मरीजों की संख्या में साथ हरियाणा दूसरे नंबर पर और इसके बाद 39 मरीजों की संख्या के साथ हिमाचल तीसरे नंबर पर एवं 27 संक्रमित मरीजों के साथ चंडीगढ़ चौथे स्थान पर है।

तब्लीगी जमात के लोगों के संक्रमित पाए जाने से बढ़ा आंकड़ा

पंजाब में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने की एक वजह यह भी है कि पंजाब में 90 हजार से अधिक एनआईआर पहुंचे थे और इसके बाद तब्लीगी जमात के लोगों के पंजाब में पाए जाने के बाद उनमें से भी कुछ लोगों को करोना वायरस का संक्रमण मिला था। जिसके बाद पंजाब में संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ। पंजाब में अब मोहाली जिला संक्रमित मरीजों 62 मरीजों के साथ पहले नंबर पर आ गया है। इसके बादा जालधंर 53 संक्रमित मरीजों के साथ तीसरे नंबर पर है।

हरियाणा के मुकाबले पंजाब में आधे ही सैंपल

हरियाणा में अभी तक 15561 लोगों के सैंपल लिए गए। जबकि पंजाब में 7887 लोगों के सैंपल लिए गए। इसके अलावा हिमाचल मेें 3738 लोगों और चंडीगढ़ में 529 लोगों के सैंपल लिए गए। अगर हिसाब लगाया जाए तो पंजाब ने हरियाणा की अपेक्षा अभी तक 7674 कम सैंपल लिए है। जबकि पंजाब की जनसंख्या लगभग 3 करोड ,हरियाणा की 2.53 करोड,हिमाचल की 70 लाख और चंडीगढ़ की 12 लाख की आबादी है।

मौतों के मामले में भी पंजाब पहले नंबर पर

पंजाब में कोरोना वायरस के संक्रमण से अभी तक 16 मौतें हो चुकी हैं। जबकि हरियाणा में केवल 3 ही मौतें हुई हैं। इसके अलावा हिमाचल में एक मौत और चंडीगढ़ में अभी तक एक भी मौत नहीं हुई है। इसके अलावा हरियाणा में ठीक हुए मरीजों की प्रतिशता 59.84 है। जबकि हिमाचल में 11 मरीज ठीक हो चुके है। इसी तरह से चंडीगढ में 14 मरीज ठीक हो चुके हैं एवं पंजाब में अभी तक 53 मरीज ठीक हो चुके हैं और पंजाब ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में हरियाणा के मुकाबले में हैं।


More than 47 lakh population in Haryana, deaths also happened 5 times, but sampling in the state is less than half


Click here to see more details










Bihar.                  Bollywoodnews

ChandigarhHimachal

                    Chhattisgarh News

Delhi News.               Enter 

                                               National

Haryana.                    Health news

                     Jharkhand News

Lifestylenews

             Madhya Pradesh

National.                                                                               PunjabNews

Rajasthan News.   

                                       Sportsnews

Utar Pradesh

Post a Comment

Previous Post Next Post