कर्फ्यू के दौरान जेलों में गैंगस्टराें से मोबाइल फोन बरामद होने का सिलसिला लगातार जारी है। 7 दिनाें में जेल प्रसाशन आराेपियाें साे 13 माेबाइल फाेन, 12 जर्दे की पुड़िया, ईयरफाेन, चार्जर जब्त कर चुका है। मंगलवार को नाभा और पटियाला जेल में बंद 7 आरोपियों से 4 मोबाइल फोन बरामद किए। थाना कोतवाली नाभा के केंद्रीय सहायक सुपरिंटेंडेंट जिला जेल करनैल सिंह ने शिकायत दी कि बैरक नंबर 3 की अचानक तलाशी लेने पर हवालाती तरलोचन सिंह फोन पर बात करते मिला। उससे एमआई कंपनी का मोबाइल फोन इयरफोन सहित बरामद किया। आरोपी हवालाती तरलोचन सिंह जालंधर व सुखदीप सिंह धुरी के खिलाफ केस दर्ज किया।

थाना त्रिपड़ी में केंद्रीय जेल सहायक सुपरिंटेंडेंट दर्शन सिंह ने शिकायत दी कि 26 और 27 की रात को तलाशी में चक्की नंबर 6 में बंद हवालाती कमलजीत सिंह को फोन पर बात करते मिला। उसने पुलिस को देखते ही मोबाइल तोड़कर बाथरूम में फेंक दिया। चक्की नंबर 20 में बंद आरोपी हरिंदर सिंह को फोन पर बात करते पकड़ा। चक्की नंबर 9 में बंद गगनदीप सिंह से एक मोबाइल फोन जिओ कंपनी सिम सहित बरामद किया। परविंदर से सैमसंग कंपनी काे मोबाइल फोन बैटरी सहित जब्त किया जबकि जतिंदर सिंह चक्की के अंदर लगे पर्दे के पीछे चार्जर लगा रहा था, उससे चार्जर बरामद किया। शिकायत पर त्रिपड़ी पुलिस ने हवालाती परविंदर सिंह जीरकपुर, जतिंदर सिंह फतेहगढ़ साहिब, कमलजीत सिंह होशियारपुर, गगनदीप सिंह जीरकपुर, गैंगस्टर हरिंदर सिंह महमदपुर जालंधर के खिलाफ केस दर्ज किया।
केंद्रीय जेल की पुलिस ने 22 काे दाे माेबाइल फाेन, 23 को 4 माेबाइल फाेन, 24 काे कूड़ादान से एक माेबाइल फाेन, 25 काे दाे माेबाइल फाेन, 27 काे लावारिस पैकेट से 12 जर्दे की पुड़िया व 3 इयरफाेन बरामद किए। जिन आराेपियाें से बरामदगी हुई है उनमें गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया, गुरप्रीत सिंह सेखाें शामिल है।

Post a Comment

أحدث أقدم