मंगलवार रात साढ़े नौ बजे नांदेड़ साहिब से 39 लोगों का जत्था पीआरटीसी वॉल्वो बस बुधवार शाम करीब सात बजे होशियारपुर सिविल अस्पताल पहुंची, जिसमें संगत के अलावा 2 ड्राइवर और एक कंडक्टर भी मौजूद हैं। सिविल सर्जन डॉ. जसवीर सिंह ने बताया कि सभी 36 लोगों को रयात बहारा कॉलेज, नशा छुड़ाओ केंद्र होशियारपुर और सिविल अस्पताल में ठहराया जाएगा वीरवार को सभी के टेस्ट होंगे, जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान बस के ड्राइवर कुलविंदर सिंह, कुलदीप सिंह और कंडक्टर मनमोहन सिंह गोल्डी ने बताया कि बस में कुल 38 लोग थे, जिनमें से 2 लोग बठिंडा के थे उनको वहां उतार दिया गया और 36 लोगों को होशियारपुर लाया गया। उन्होंने बताया कि संगत में से किसी का भी महाराष्ट्र में कोरोना टेस्ट नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि पूरे रास्ते संगत सतनाम वाहेगुरु और पाठ का जाप करते रही ।
कर्फ्यू उल्लंघन पर जिले में 11 लोगों पर केस
लॉक डाउन तोड़ने के आरोप में जिले में 11 लोगों के खिलाफ अलग-अलग थानों में मामला दर्ज किया गया है। थाना मॉडल टाउन में 1 और थाना बुल्लोवाल में 11 लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया । इस तरह अब तक जिले में लॉकडाउन तोड़ने वालो की संख्या 654 हो गई है ।

إرسال تعليق