लांबाहरिसिंह थाना इलाके के कालीहरडिया गांव में बुधवार दोपहर तीन बाड़ों में अचानक भभकी आग से बाड़ों में रखी लगभग तीस ट्रॉली चारा सहित अन्य सामान जल कर राख हो गया। मौके पर पंहुचे पुलिस दल ने ग्रामीणों व मालपुरा पालिका के दमकल दल के सहयोग से कई घंटों तक प्रयास कर आग पर काबू पाया।
कालीहरडिया गांव निवासी गोपाल मांडोलिया के तीन बाड़ों में रखी कड़बी में आग लग गई। बाड़ों में आग लगने की सूचना मिलते ही एकत्र गांव वालों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन बेकाबू आग देखते हुए पालिका मालपुरा को तुरंत दमकल भेजने को कहा गया। दमकल दल ने बडी मशक्कत बाद आग पर काबू पाया।up
Click here to see more details



إرسال تعليق