झंडेवालान मंदिर में रोजाना 30 हजार से ज्यादा लोगों के लिए खाना बनवाकर बंटवाया जा रहा है। सामान्य दिनों में भी मंदिर में आने वाले लोगों के लिए भंडारे की व्यवस्था रहती है लेकिन इन दिनों मंदिर बंद है इसलिए खाना बनवाकर जरूरतमंद लोगों को बंटवाया रहा है। मंदिर के मीडिया प्रभारी नंद किशोर सेठी ने बताया कि खाना बांटने के काम में स्वयंसेवी संस्थाओं के लोग लगे हैं। बुराड़ी के प्रधान एन्कलेव स्थित बाबा मोहनराम मां काली मंदिर की ओर से भी रोजाना 300-400 गरीब लोगों को खाना खिलाया जा रहा है। खाना खिलाने का काम मंदिर से जुड़ी युवा टीम कर रही है। युवा आपस में पैसा इकट्ठा करके इस काम को 25 मार्च से कर रहे हैं।
Click here to see more details

إرسال تعليق