स्थानीय पुलिस ने लॉक डाउन का सख्ती से पालन करवाने के लिए अब तक 259 मोटरसाइकिल बरामद की है। लॉकडाउन की अवधि में आगामी दिनों में भी मोटरसाइकिल सीज करने की कार्यवाही जारी रहेगी।
पुलिस के अनुसार शहर के खारी रोड, मुख्य बाजार, पुराना जूंजाणी बस स्टैंड, हाईस्कूल रोड, महावीर सर्किल, अंबेडकर सर्किल सहित शहर के कई इलाकों में प्रथम व द्वितीय लॉक डाउन की अवधि में की गई कार्रवाई के दौरान अब तक 259 मोटरसाइकिल सीज की गई है।
ज्यादातर मोटरसाइकिल उन लोगों की है जो लॉकडाउन में बिना कारण सड़कों पर घूम रहे थे।
एक साथ इतनी मोटरसाइकिल सीज होने से थाना परिसर भी भर गया है। पुलिस थाना के आगे का पूरा परिसर मोटरसाइकिल से भरा हुआ नजर आ रहा हैं। इन मोटरसाइकिलों को लॉक डाउन समाप्त होने के बाद ही दिया जाएगा। हालांकि कई लोग कोर्ट के जरिए मोटरसाइकिल को छुड़ा भी रहे है।
20 वाहन सीज, 11 व्यक्तियों को होम क्वारेंटाइन भेजा
भीनमाल| स्थानीय पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 20 वाहनो को सीज किया है।
30 वाहनों के चालान बनाए गए है एवं 11 व्यक्तियों को होम क्वारेंटाइन भेजा गया। पुलिस के अनुसार सोमवार को विभिन्न जगहों पर लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे लोगों के 20 वाहन सीज किए गए। 30 वाहनों के चालान काटे गए। लॉक डाउन के दौरान बिना कारण घूमने वाले 11 व्यक्तियों को होम क्वारेंटाइन सेंटरभेजा गया।
Click here to see more details

إرسال تعليق