3 मई के बाद पंजाब में करोना वायरस को लेकर लगाया कर्फ्यू हटाने को लेकर सरकार ने अपना मंथन करना शुरू कर दिया है। कर्फ्यू कैसे और कब हटाया जाए इसको लेकर सरकार ने एक 20 मैंबरी कमेटी का गठन किया गया है।
जिसकी रिपोर्ट के आधार पर सरकार अपनी रणनीति बनाएगी। क्योंकि अभी देशभर में 3 मई तक लॉक डाउन है।
केंद्र के फैसले के बाद ही यह कमेटी ही बताएगी कि सूबे में कर्फ्यू खोला भी जाए या नहीं। क्योंकि सरकार की कई चिंताएं भी हैं।
फेज वाइज कर्फ्यू खोलने के पक्ष में है सरकार
सरकार कर्फ्यू को फेज वाइज (चरणों में) खोलने के पक्ष में है। सरकार को इस बात की चिंता है कि कफ्र्यू को पूरे सूबे में खोलने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा।
इसलिए कमेटी की सिफारिश पर कर्फ्यू को खोलते वक्त इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि इसे फेज वाइज खोला जाए।
ताकि किसी को संक्रमण का खतरा नहीं रहे। हॉट स्पॉट जिलों या संक्रमित इलाकों में कर्फ्यू लागू रखने पर भी मंथन होगा।
Click here to see more details

إرسال تعليق