शहर के कई रूट को सिंगल करने के साथ साथ अब सभी चेकिंग नाकों पर पुलिस के जवान बढ़ा दिए गए हैं। पंचकूला में अब 150 एक्स्ट्रा पुलिसकर्मियों को नाकों पर लगाया गया है। जिसके बाद सभी गाडियों की चेकिंग करने के लिए कहा गया है।
जिन लोगों के प्रशासन की ओर से पास भी बनवाए गए हैं, उन्हें भी अपने आने जाने की पूरी जानकारी देनी होगी। ऐसा न करने वालों पर एक्शन लिया जाएगा।
असल में शहर और रुरल एरिया में पुलिस की गश्त की रिपोर्ट ली गई है। जिसमें सभी एसएचओ, चौकी इंचार्ज और नाको पर तैनात स्टॉफ की डिटेल ली गई है। सभी जगहों पर पुलिस की कमी को देखते हुए एक्स्ट्रा पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।
पंचकूला में पहले 600 के करीब पुलिस कर्मियों को लगाया गया था। जिसके बाद कई जगहों पर ड्यूटी में कोताही की बात सामने आई थी। जिसे देखते हुए शहरी और रूरल एरिया में नाकाबंदी को मुस्तैद करने के लिए चेकिंग को किया गया है। वहीं दूसरी ओर अब शहर में 731 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। कोई भी गाड़ी बिना चेकिंग के ना निकले और जांच के बाद ही उन्हें गुजारा जाए, इसके लिए ही कुछ रोड को सिंगल लेन किया गया है। पंचकूला के डीसीपी ने बताया कि पंचकूला में 55 नाके लगाए गए हैं।
इसमें 33नाके बॉर्डर एरिया पर तो वहीं 12 जिले के अंदर हैं। वीरवार को पुलिस ने इन नाकों से गुजरने वाले 1550 गाड़ियों की चेकिंग की है। जिसके बाद ही उन्हें जाने दिया गया है। वहीं, नाकाबंदी के दौरान 3984 गाड़ियों के चालान किए गए हैं। जबकि 173 गाड़ियों को इंपाउंड कर लिया गया है। इनमें ज्यादातर लोग वो थे, जिनके पास प्रशासन से परमिशन नहीं थी। वहीं कुछ ऐसे भी थे, जिन्हें परमिशन तो मिल गई थी, लेकिन वो बिना कारण ही रोड पर निकले हुए थे। पुलिस ने लॉक डाउन तोड़ने वालों पर अभी तक 98 एफआईआर को दर्ज किया है। जबकि सैर करने वालों से अलग से माफी मंगवाई जा रही है।
Click here to see more details

إرسال تعليق