स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने शनिवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्वनी कुमार चौबे से फोन पर चर्चा कर कोविड-19 के नियंत्रण के लिए 12 हजार पीपीई किट और 50 हजार मास्क उपलब्ध कराने कहा।
उन्होंने, चौबे को बताया कि छत्तीसगढ़ ने स्वास्थ्य मंत्रालय से 14 हजार पी.पी.ई. किट की मांग की थी जिनमें से अब तक दो हजार किट ही दिए गए हैं। इसी तरह से उन्होंने 50 हजार मास्क की भी जरूरत बताई।
सिंहदेव ने राज्य मंत्री को प्रदेश में टेस्टिंग सेंटर की संख्या बढ़ाने की अनुमति प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने आई.सी.एम.आर. के द्वारा रैपिड टेस्टिंग किट छत्तीसगढ़ को इसे पर्याप्त संख्या में उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया।
इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने आज संचालक, चिकित्सा शिक्षा डॉ. एस.एल. आदिले, अपर संचालक डॉ. निर्मल वर्मा और अस्पताल अधीक्षक डॉ. विनीत जैन से चर्चा कर अस्पताल में की गई व्यवस्था की जानकारी ली। यहां कोविड-19 के इलाज के लिए अभी 400 बिस्तर आरक्षित किए जा रहे हैं। उन्होंने यहां आईसीयू और आइसोलेशन वार्ड की भी जानकारी ली।
सिंहदेव ने यहां की नियमित ओपीडी और आईपीडी व्यवस्था को कम से कम प्रभावित करते हुए कोविड-19 के उपचार की सारी तैयारियां सुनिश्चित करने कहा।
Click here to see more details

إرسال تعليق