कोरोना महामारी के दौरान ग्राम बलीन कमालपुर में जी बी परिवार द्वारा मास्क वितरण जारी रखते हुए आज रविवार को ग्राम बलीन में घर घर जाकर 1100 मास्क वितरण किये। जी बी डेन्टल हॉस्पिटल के संचालक डॉ राकेश अवस्थी ने बताया कि शुक्रवार को ग्राम कमालपुर में 800 मास्क वितरण के बाद आज रविवार को ग्राम बलीन में 1100मास्क वितरित किये। साथ ही लोगो को सोशल डिस्टनसिंग एवम घरों में रहने हेतु प्रेरित किया। सभी ग्राम वासियों को अपने हाथ बार धोने हेतु जागरूक किया।
इस दौरान मुकेश अवस्थी, दिनेश अवस्थी, महवा सराफा अध्यक्ष विजयेंद्र अवस्थी, राजेश अवस्थी, लष्मीकांत, ओमप्रकाश अवस्थी आदि उपस्थित रहे।
Click here to see more details



إرسال تعليق