शहर में एक वृद्धा कोरोनापॉजिटिव आईं तो परिवार को क्वारेंटाइन किया गया। परिवार ने इसे ज्यादती बताया। वीडियोबना कर एक-एक सदस्य ने कहा-मैं एकदम स्वस्थ हूं। एक किशोर ने तो कहा-अभी 100 डिप्स लगा सकता हूं। आज वृद्धा दिवंगत हो चुकी हैं। वीडियाे में नजर आए लोगों में से तीन पॉजिटिव पाए गए हैं। विडंबना ऐसी है कि घर की वृद्धा जिनकी छाया में परिवार सुकून महसूस करता था, आज उनके जनाजे में भी वह पूरी तरह शामिल नहीं हो पाया है।
वीडियो बनाने वालेने माफी मांगते हुएकहा कि "मैं खजराना दाऊदी नगर में रहता हूं। आज परिवार के कई लोग पॉजिटिव हैं। भावुकता में वीडियो बनाया था। देश में जितने लोग पॉजिटिव हैं, बेफिक्र होकर ट्रीटमेंट लीजिए। जिनकी जांच की जा रही है, वे डॉक्टरों की मदद कीजिए। क्वारेंटाइन हैं तो वहां सुरक्षा के साथ रहिए। सभी से अपने किए की
माफी चाहूंगा।'
अस्पताल से भाग गया, पूरे परिवार को कोरोना, सबसे की प्रार्थना-डॉक्टरों का सहयोग करें
इस 42 साल के युवक से भी सुनिए जो यह कह कर अस्पताल से भाग आया कि मैं स्वस्थ हूं। घर के 13 लोगों को कोरोना संक्रमण देने के बाद भास्कर से उसनेयह कहा- "मैं तो खुद जांच करवाने गया था। मेरेे सामने मरीज की मौत हुई तो भाग आया। अगले दिन पता चला मेरे रिपोर्ट पॉजिटिव है। आज मेरा पूरा परिवार अरबिंदों में ही भर्ती है। कौन चाहेगा परिवार को नुकसान पहुंचे। पता होता तो घर भी नहीं जाता। जिनसे भी अब बात हो रही है, सभी को कह रहा हूं कि भ्रामक संदेश न फैलाएं। डॉक्टर, पुलिस से बदतमीजी न करें, सहयोग करें। -युवक ने बताई आपबीती
Click here to see more details

Post a Comment