शहर से लगी ग्राम पंचायत बधियाचुंआ और खाला में शहर की तर्ज पर सोमवार से पानी सप्लाई शुरू हो गई। दोनों इलाके ड्राइजोन में शामिल थे और यहां के लोग को एक-से दो किलोमीटर दूर ढोंढी के पानी पर निर्भर थे।
पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव की पहल पर दोनों पंचायतों में टंकी के जरिए बस्ती से पाइप लाइन के जरिए सप्लाई की व्यवस्था की गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह और उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने दोनों पंचायतों में योजना का शुभारंभ किया। नलों से घर तक पानी पहुंचने पर लोग काफी खुश दिखे। बधियाचुंआ खैरबार पंचायत का कभी आश्रित गांव हुआ करता था। शहर से लगे होने के बाद भी यहां पानी की समस्या थी। इसी तरह से ग्राम पंचायत खाला के उरांव पारा में पानी सप्लाई की व्यवस्था की गई है।
सभी गांवों में इसी तरह से पानी सप्लाई का टारगेट
जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह और उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि सभी पंचायतों में इसी तरह से पानी सप्लाई की व्यवस्था की जानी है। कई इलाके ऐसे हैं जहां ग्राउंड वाटर काफी नीचे हैं। ऐसे गांवों में हैंडपंप लगाए जाते हैं लेकिन कुछ महीने बाद पानी मिलना बंद हो जाता है। इससे समस्या बनी रहती है। ऐसे इलाकों में स्पाट सोर्स के जरिए बोर कर टंकियों में पानी भरा जाएगा और वहां पाइप लाइन के जरिए सप्लाई की जाएगी।
पानी की टंकी का शुभारंभ करते हुए अतिथि।


إرسال تعليق