तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का सोमवार की देर शाम समापन हो गया। अंतिम दिन ख्यातिलब्ध कलाकारों द्वारा मनोहारी प्रस्तुतियां दी गई। पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने मैनपाट के पहाड़ी कोरवा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए 50 लाख स्वीकृत करने की घोषणा की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महोत्सव का आयोजन आम आदमी को दिनचर्या से कुछ समय निकाल कर संस्कृति एवं यहां की विभिन्न नैसर्गिक सुंदरता से रूबरू कराने तक ही सीमित न रहे, बल्कि उन्हें यह भी एहसास होना चाहिए कि महोत्सव जिंदगी से जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण आयोजन है। उन्होंने कहा मैनपाट अपनी प्राकृतिक सुंदरता और बेहतर पर्यावरण तथा जलवायु के कारण अलग पहचान स्थापित करता है। इस पहचान को ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पहल और प्रयास की जरूरत है। आने वाले समय में हम सब के प्रयास से मैनपाट पर्यटन संस्कृति एवं विरासत का प्रमुख केन्द्र बनेगा। पर्यटन लोगों को जोड़ने के साथ ही आय अर्जित करने का सशक्त माध्यम भी है। जितना यहां पर्यटन आगे बढ़ेगा लोगों को उतना ही लाभ मिलेगा। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि मैनपाट की सुंदरता यहां की हरियाली, पर्यावरण, पेड़-पौधे हैं इस बात को ध्यान रखते हुए पर्यावरण सरंक्षण के लिए यहां बड़े पैमाने पर पेड़ लगाने की जरूरत है। आने वाले समय में मैनपाट महोत्सव की भव्यता बढ़े इसके लिए कार्य करने की आवश्यकता है। राजधानी में फिल्मों की शूटिंग के अलावा मैनपाट में भी फिल्म की शूटिंग की जाएगी। फिल्म सीटी के निर्माण से छत्तीसगढ़ के बच्चे इस दिशा में आगे बढ़ेंगे और सरगुजा तथा छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेगें। मैनपाट में स्वावलंबन को आगे बढ़ाने के लिए टी गार्डन का विकास किया जा रहा है। इसके साथ ही यहां ट्राइबल विलेज बन रहा है। जो आकर्षण का केन्द्र होगा। कलेक्टर डाॅ सारांश मित्तर ने कहा कि मैनपाट महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन में स्थानीय एवं बाहर से आए ख्यातिलब्ध कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।




Ambikapur News - chhattisgarh news mainpat to become center of tourism culture and heritage 50 lakh sanctioned for development of pahari korwa
Ambikapur News - chhattisgarh news mainpat to become center of tourism culture and heritage 50 lakh sanctioned for development of pahari korwa



Post a Comment

أحدث أقدم