बोकारो | भारतीय वैश्य महासभा के तत्वावधान मे भारतीय वैश्य महिला मंडल का गठन हुआ। साथ में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि चास प्रखंड प्रमुख सरिता देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर समाराेह का उद्घाटन किया। इसके बाद सभी महिलाअाें ने उन्हें अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। यहां भारतीय वैश्य महिला मंडल के लिए चार महिला पदाधिकारियाें के नाम की घाेषणा की गई। जिसमें अहिल्या भारती अध्यक्ष, ज्योति प्रसाद सचिव, मोनिका गुप्ता कोषाध्यक्ष, प्रीति गुप्ता एकाउंटेंट के रूप में चयनित हुईं। बोकारो जिला में 3 जोन बनाए गए। आशा गुप्ता चास जोन, सुनीता देवी बोकारो जोन, सरिता वर्णवाल काे चंद्रपुरा जोन के लिए मनाेनीत किया गया। कार्यक्रम में अनीता देवी, रीता चौरसिया, संजू वर्णवाल, सुनीता प्रसाद, वैश्य महासभा के सतीश चंद्र गुप्ता, सुभाष भारती, उदय चंद्र प्रसाद, कृष्ण कुमार, विवेक जायसवाल, मनोज साव आदि रहे।

Bokaro News - vaishya mahila mandal was formed in heli milan samaraheh



Post a Comment

أحدث أقدم