बिरनी प्रखंड क्षेत्र में साइकिल और मोटरसाइकिल से कोयला बेच कर जीविकोपार्जन करने वालों पर बिरनी पुलिस पुलिसिया रौब दिखा कर वसूली करना बंद करे अन्यथा उग्र आंदोलन करके पुलिस का पोल खोला जाएगा। यह बातें इन्नौस के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने बुधवार को बिरनी के पलौंजिया बाजार टांड में आयोजित बैठक में कही। पूरे बिरनी में अवैध रूप से बड़ी-बड़ी गाड़ियां चलती हैं जिसे पुलिस कभी हाथ नही देती है। पिछली बार चानो में अवैध कोयला गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त होने के बाद लगातार फोन करने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची जब जिले के आलाधिकारी मामले को संज्ञान में लेते हैं तो पुलिस पहुंचती है। छोटे मोटे मजदूरों को परेशान करना पुलिस बन्द करे ये सभी पोड़ा कोयला लेकर होटल, स्कूल में देते हैं और पेट पालते हैं। असली अवैध तो बड़ी-बड़ी गाड़ियों में होता है जो झारखण्ड से अन्य जिलों में इनका खुलेआम सप्लाई होता है। कहा कि बिरनी पुलिस इन मजदूरों से अवैध उगाही करना बंद करे। नहीं तो इन्नौस मामले को गम्भीरता पूर्वक लेते हुए पुलिस के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होगा। मौके पर बैठक में परमानंद राय, राजू साहू, पन्नालाल, पिंटू कुमार, विजय राय, छोटू सोनार, महेश साह, रंजीत कुमार साह, गुड्डू आदि थे।

बैठक में शामिल लोग।

Birni News - if the police do not stop the recovery then the agitation will not take place



Post a Comment

Previous Post Next Post