भुरकुंडा | रिवर साइड मे वेलफेयर कमेटी ने बुधवार को कायाकल्प योजना से चल रहे कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमेटी ने पाया की कायाकल्प योजना के कार्यो मे काफी अनियमितता बरती गई। कमेटी ने बताया की रीवर साइड के 11 क्वाटराें मे कार्य की जांच किया गया। रिवर साइड में 594 क्वार्टरों मे योजना के तहत 16 करोड़ से कायाकल्प योजना के द्वारा मजदूरों के आवासों की रिपेयरिंग का कार्य किया जाना है। ठीकेदार द्वारा आधा कार्य किया गया है। व्यक्ति विशेष लोगों को देखकर भी कार्य किया गया है। कमेटी ने कहा की अभी बहुत सारे क्वार्टर का निरीक्षण नहीं किया गया है। निरीक्षण मे वेलफेयर कमेटी के चेयरमैन एएन सिंह, एनके मांझी, ए महली यूनियन प्रतिनिधियों मे नरेश मंडल, बैजनाथ कुमार, सत्यनारायण ठाकुर, शैलेंद्र सिंह, गुदरिया बेदिया शामिल थे।



Bhurkunda News - the committee reviewed the rejuvenation plan



Post a Comment

Previous Post Next Post