नवांशहर.7 साल की बच्ची की सौतेली मां ने उसे अपनी संतान जैसा प्यार नहीं दिया तो पिता उसे ताऊके पास छोड़ गया। नशे के आदी ताऊ ने बच्ची के साथ कई बारदुष्कर्म किया। ताऊ केडर से बच्ची इस बारे में किसी को नहीं बता रही थी।रात में बच्ची की चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग ने बच्ची से बात की तब सारी कहानी समझ आई। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी। डीएसपी (एच) नवनीत कौर गिल ने बताया कि आरोपी पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बच्ची को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने पेश किया जाएगा।

ठीक सेखाना भी नहीं देता था आरोपी

पीड़ित बच्ची की मां का देहांत हो गया था। बच्ची की सौतेली मां से परेशानपिता ने उसे अपने बड़े भाई के पास छोड़ दिया और दूसरे शहर में रहने लगा। बताते हैं कि ताया बच्ची के साथ सही व्यवहार नहीं करता था और वह सुबह का खाना बनाकर खुद खाता व बचा हुआ खाना ही बच्ची कोदेता था।





प्रतीकात्मक फोटो।



Post a Comment

Previous Post Next Post