भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान ने चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष दयावंती शर्मा के आवासीय कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यहां मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, विशिष्ट अतिथि अभिनेता संतोष गिरि सागर, भाजपा चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष चंद्रशेखर महथा व कामाख्या गिरि सहित कई लोग उपस्थित थे। सांसद पांडेय ने कहा भाजपा से जुड़ीं महिलाएं प्रतिवर्ष होली मिलन समारोह का आयोजन कर आपसी तालमेल एवं सामंजस्य स्थापित करने का काम कर रही हैं। होली आपसी मनमुटाव एवं द्वेष भुलाकर सद्भावना से खुशहाली के साथ जीवन जीने का संदेश देता है। मौके पर मंत्री सोनी कौर, पंसस पूनम पांडेय, सरिता वर्णवाल, संजू देवी, मुखिया इंदु देवी, शोभा देवी, रीमा जोशी, सुमन देवी, रेश्मी देवी, सुमित्रा देवी, रीना देवी, सुमन सिंह समेत दर्जनों महिलाओं ने भी अपने विचार रखे।

होली मिलन समारोह में पूर्व सांसद रवीन्द्र पांडेय व अन्य।


Chandarpura News - mahila morcha celebrates holi meet



Post a Comment

Previous Post Next Post