पानीपत. घर में रहेंगे तो ही सुरक्षित रहेंगे। जरूरी चीजों के लिए बाहर जाएं तो एक-दूसरे से कम से कम एक मीटर की दूरी हो। मतलब- सोशल डिस्टेंसिंग, ताकि एक-दूसरे से कोरोना न फैले। लेकिन सब्जी मंडियों से सोशल डिस्टेंसिंग को बिगाड़ने वाली लोगों के एक झुंड में खड़े होने की जो तस्वीर आ रही है, वह अब बदलनी चाहिए। नहीं तो आने वाले दिनों में कोरोना के खतरनाक रास्ते पर खड़े पानीपत की तस्वीर कुछ और होगी।

वैसे भी शहर में काेरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कोरोना का चौथा पाॅजिटिव केस आ चुका है। इसमें से 3 पाॅजिटिव राेगी माॅडल टाउन के निवासी हैं। अब माॅडल टाउन की 53 साल की महिला काेराेना पाॅजिटिव मिली है। इससे पहले भी लंदन से लौटा मॉडल टाउन का युवक और मॉडल टाउन की ईदगाह कॉलोनी में रहने वाली नर्स पॉजिटिव मिले थे। वहीं कोरोना पीड़ित युवक की राइस मिल में काम करने वाली महिला 23 मार्च को पॉजिटिव पाई गई। इस कारण नौल्था के 50 लोग संदिग्ध हैं। जो होम क्वारेंटाइन हैं।

फड़ियाें के सामने घेरे बनवाएंगे औररेहड़ी बढ़वाएंगे : सचिव

मार्केट कमेटी बाेर्ड के सचिव ओम प्रकाश जागलान ने कहा कि मंडियाें में जितनी भी फड़ियां लगती हैं, उनके अासपास घेरे बनवाएंगे। इसके अलावा शहर में ज्यादा से ज्यादा रेहड़ी उतारेंगे। अब तक 500 से ज्यादा रेहड़ी वाले सब्जी बेच रहे हैं। इनकी संख्या ओरभी ज्यादा बढ़वाई जाएगी। मंडी की भीड़ खत्म करने के लिएबेहतर प्रयास किए जाएंगे। लाेगाें से भी अपील है कि वे खुद की और अपने परिवार की चिंता करें। जरूरत पर ही घर से निकलें।

पुलिस के सामने ही फड़ी पर जुटी रही लोगों की भीड़

शहर में लगी सभी चाराें सब्जी मंडियाें में पुलिस व जिला प्रशासन ने काेई व्यापक प्रबंध नहीं किए हैं। करियाना दुकानों की तरह मंडी में भी ग्राहकाें के खड़े हाेने के लिए घेरे बनाए जाएं तो ही हालात सुधरेंगे। सेक्टर-13/17 में लगी सब्जी मंडी में सब्जी व फलाें की मंडियां कम ही लगीं। पुलिस के सामने ही फड़ियों पर जमकर भीड़ टूटी। फड़ी वालों ने सब्जी भी महंगी बेची। यहां पर आलू 40 रुपए प्रति किलाे व भिंडी 160 रुपए प्रति किलाे बेची। हरी मिर्च भी 100 रुपए प्रति किलाे तक बिकी।
पुलिस के सामने ही फड़ी पर जुटी रही लोगों की भीड़।



Post a Comment

Previous Post Next Post