पानीपत.हरियाणा सरकार द्वारा कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों में तेजी लाने के अंतर्गत राज्य के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी मेडिकल कॉलेजों को कम से कम 25 प्रतिशत बेड आरक्षित करने और कोविड-19 अस्पताल बनाने के लिए कहा गया है। इसके अलावा, सरकारी या निजी अस्पतालों में कोविड-19 पॉजिटिव मरीज के इलाज पर होने वाले खर्च को राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा की अध्यक्षता में संकट समन्वय समिति की बैठक चंडीगढ़ में आयोजित की गई।

एन -95 मास्क और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट का पर्याप्त भंडार है। ऐसे 15000 मास्क की डिलीवरी प्राप्त हो चुकी है व 20000 एन-95 मास्क के लिए ऑर्डर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 22 लाख तीन प्लाई के फेस मास्क का आर्डर भी दिया गया है। 800 बॉडी सूट की आपूर्ति प्राप्त हो चुकी है व 200 से 300 बॉडी सूट की व्यवस्था संबंधित सिविल सर्जन द्वारा अपने स्तर पर की गई है। राज्य सरकार द्वारा 722 वेंटिलेटर को कोविड-19 के लिए आरक्षित रखे गए हैं और लगभग 300 नए वेंटिलेटर के लिए ऑर्डर दिया जा चुका है। सभी फील्ड अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे यह सुनिश्चित करें कि नवरात्रों के दौरान किसी भी दुकान पर कुट्टू आटा का पुराना स्टॉक नहीं बेचा जाए।
प्रतीकात्मक तस्वीर।


from 

Post a Comment

Previous Post Next Post