फरीदाबादबल्लभगढ़ सदर थाने के सामने बुधवार देर रात भीषण हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। मांदकौल गांव में दोस्त से मिलकर आ रहे इन युवकों की बाइक सड़क पर खड़े पानी के टैंकर से टकरा गई। पुलिस के मुताबिक दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जबकि तीसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा। मृतकों की पहचान लाडौली निवासी विपिन (20), त्रिखा कॉलोनी बल्लभगढ़ निवासी राहुल (18) और सेक्टर तीन बल्लभगढ़ निवासी नवीन (21) के रूप में हुई है। घटना की खबर जैसे ही परिजनों को मिली तो परिजनों का रो रो कर बुला है। तीनों युवकों की उम्र 18 से 21 वर्ष के बीच है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिए। गुरुवार काे बीके अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर लोगों की भीड़ थी। परिजनों का आरोप है कि रोड पर पानी का टैंकर आड़ा तिरछा खड़ा था। आसपास ईंट और रोड़ी बिखरी पड़ी थी। पुलिस ने अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

إرسال تعليق