हरियाणा .प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा और इसराना के विधायक बलबीर सिंह वाल्मीकि ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। सैलजा ने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से यह जानकारी दी है। सैलजा ने कहा कि शनिवार को ट्वीट करके बताया कि राष्ट्रपति के भोज में उनकी दुष्यंत सिंह के साथ कुछ देर बातचीत हुई थी। इसको देखते हुए शुक्रवार रात से उन्होंने खुद को क्वारेंनटाइन करने का फैसला किया है। इधर, पिछले तीन दिन से खुद को कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने दिल्ली निवास में खुद को आइसोलेट कर लिया है, लेकिन अब खतरा टल चुका है। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके सांसद पुत्र दुष्यंत सिंह की कोरोना सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।

दीपेंद्र ने बताया कि राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सांसद पुत्र दुष्यंत सिंह 16 फरवरी को राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे। इससे पहले वे लखनऊ में एक कार्यक्रम में गए थे। वहीं, शनिवार काे इसराना के विधायक काे स्वास्थ्य विभाग ने जांच कर 5 अप्रैल तक घर में क्वारेंटाइन रहने के लिए कहा है। वे चंडीगढ़ में 18 मार्च को दीपेंद्र हुड्‌डा से मिले थे। इधर, यूएसए से शनिवार को लौटे सीएम के प्रधान सचिव आरके खुल्लर ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है।

नेपाल से लौटे हांसी के 38 लोग सुबह अाएंगे, निगरानी में रखे जाएंगे

हांसी| देश में कोरोना वायरस के पैर पसारने के बाद हांसी में पहली बार 38 से अधिक लोग बाहर से आ रहे हैं। यह लोग हांसी के हैं। प्रशासन के पास इनके नेपाल से आने की सूचना है। नेपाल से कुल 38 लोगों के हांसी आने की सूचना है। इनमें तीन हांसी शहर के, 30 नारनौंद इलाके और पांच हांसी के एक गांव के हैं। प्रशासन सभी लोगों को हांसी लाए जाने की प्रतीक्षा कर रहा है। सभी की स्वास्थ्य विभाग निगरानी करेगा। अगले 14 दिनों के लिए निगरानी में क्वारेंटाइन किया जाएगा। प्रशासन को दिल्ली से जानकारी मिली है। हांसी में सभी के सैंपल लिए जाएंगे।

सीएम बोले- घबराने की जरूरत नहीं, जनता कर्फ्यू का पालन करें

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि कल 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दौरान दैनिक जरूरतों किरयाने की दुकानें, पैट्रोल पंप, दवाईयों की दुकानें इत्यादि खुली रहेंगी। जनता को डरने या घबराने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमण के खतरे को दूर करने के लिए सभी व्यापारी नकद मुद्रा के प्रचलन के स्थान पर कैशलैस सुविधा को बढ़ावा दें। सीएम ने कहा कि अगर हम ट्रेवल भी करते हैं तो ट्रैवलिंग के समय भी एक सीट छोड़ कर के बैठे इन सब निर्देश का पालन करेंगे कि एक दूसरे से हमारा संपर्क ना बने इसका जरूर ध्यान रखें।

सऊदी से लौटे युवक की शादी 29 को, टीम ने बुलाया तो हुआ फरार

पहले सऊदी अरब से लौटे युवक के बारे में प्रशासन को पता चला है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उससे संपर्क किया और उसे जांच करवाने के लिए बुलाया। मगर युवक घबरा गया। वह जांच करवाने नहीं पहुंचा। पुलिस जब युवक को लेने उसके घर पहुंची तो वह घर से फरार हो गया। युवक की 29 मार्च को शादी होनी है। पुलिस ने उसको ढूंढने के लिए साइबर सेल की मदद ली। इसके बाद पता लगा कि वह रतिया में है। अब पुलिस रतिया से लेकर आई है। उसकी जांच की जाएगी। यहां बता दें कि इससे पहले भी एक महिला डरकर अस्पताल से भाग गई थी।
पानीपत में हैन्डलूम एसाेसिएशन ने शनिवार को दुकानें बंद रखीं।



Post a Comment

Previous Post Next Post