डीपीएस चास में रंगों के त्योहार होली पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलकमल सिन्हा ने प्रार्थना से की। इसके बाद विद्यालय के बच्चों ने शांति-मंत्र और विद्यालय गीत ज्ञान का मंदिर की प्रस्तुति की। होली पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को दिए अपने संदेश में प्रधानाचार्या सिन्हा ने कहा कि होली समाज की जड़ता और ठहराव को रोकने और प्रेम से गले लगाने का पावन त्योहार है। होली से जुड़ी कहानियां हमें कई प्रकार की शिक्षा देती है। वर्तमान समय में जल के महत्व को समझते हुए हमें इस त्योहार का जश्न मनाना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कक्षा नवम की श्रुति सिंह ने होली विषय पर कविता, क्वायर समूह की अाेर से होली गीत-अबकी फागुन में रंग लगवले और काशी में होली रचाए भोला ही मनमोहक प्रस्तुति दी गई।

प्राचार्या को होली का उपहार देती बच्ची।

Bokaro News - holi gives message to eradicate social inertia neelkamal



Post a Comment

أحدث أقدم