इस समय हैंडल करने के लिए कई सारी चीज़े हैं। ऐसे में बच्चों के साथ क्या कर सकते हैं, विशेष रूप से जो अपने टीनएज (किशोर अवस्था) में हैं?

बहुत से काम जो आमतौर पर स्कूल या कोचिंग क्लास के लिए छोड़ी जाते हैं, अब घर पर पूरे किए जा सकते हैं। सीखने का इससे बेहतर समय नहीं है। आज कंप्यूटर का चलन इतना व्यापक है कि हम एक सेकंड की कल्पना भी इसके बिना नहीं कर सकते हैं।

बच्चों को भी सिर्फ गेम खेलने से ज्यादा जानने की जरूरत है। प्रोग्रामिंग या कोडिंग ऐसा कौशल है जिसे कम हस्तक्षेप के साथ घर बैठे विकसित किया जा सकता है। ज्यादातर माता-पिता इसे महसूस नहीं करते हैं, लेकिन ऑनलाइन ऐसे कई संसाधन हैं जो बच्चों को प्रोग्राम सीखने में मदद कर सकते है ।

प्रोग्रामिंग एक शानदार तरीका है बच्चों में तर्क कौशल और गणित क्षमताओं को विकसित करने के लिए। घर पर प्रोग्रामिंग सीखने के लिए आपको क्या करने की आवश्यकता है? बस किसी भी बुनियादी कंप्यूटर, एक इंटरनेट कनेक्शन या शायद एक iPad।

वैसे तो ऑनलाइन बहुत सारे संसाधन उपलब्ध हैं, लेकिन मैं अभी इन तीन पर बात करुंगा। Khanacademy.org पहला है। इस पोर्टल पर आप बहुत कुछ सीख सकते हैं, जिसमें प्रोग्रामिंग भी एक है। यह javascript और HTML के साथ वेब प्रोग्रामिंग सीखने के लिए एक उत्कृष्ट संसाधन है। प्रोग्रामिंग ट्यूटोरियल और एक्सरसाइज से प्रैक्टिस कर सकते हैं।

आप इसे किसी भी ब्राउज़र में चला सकते हैं (जैसे Google Chrome )। इसमें आपको और कोई सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। आप अपने बच्चे की प्रोग्रेस की जानकारी भी रख सकते हैं। आपका बच्चा ऐनिमेशन करना सीख सकता है, कठिन गणनाओं को सरल कर सकते हैं और अपने वेब एप्लिकेशन भी बना सकता है। आप अपने बच्चे को एक वेब आधारित कैलकुलेटर बनाने को कह सकते हैं।

दूसरा संसाधन है एप्पल का स्विफ्ट प्लेग्राउंड ऐप। इस पर काम करना रोचक है, पर इसके लिए आपको मैक या आईपैड की जरूरत पड़ेगी। आप ये ऐप बिना किसी भुक्तान के इस लिंक से डाउलोड कर सकते हैं।

https://ift.tt/1PYqZsZ

इसमें खुद से चलने वाले एक्सप्लेनेशन और एक्सरसाइज हैं। एनिमेटेड और कलरफुल होने के कारण यह बच्चों को बहुत पसंद आता है।

तीसरा संसाधन है एमआईटी स्क्रैच। यह एक वर्चुअल प्रोग्रामिंग टूल है जिसमें बहुत कुछ सिर्फ ड्रैग, ड्रॉप करके किया जा सकता है। ये भी बहुत रंगीन है, सहज तरीके से सिखाने वाला है और परिणाम भी तुरंत स्क्रीन पर देखा जा सकता है।

कंप्यूटर प्रोग्रामिंग सीखना जरूरी नहीं है कि सुस्त और उबाऊ अनुभव हो।

ऑनलाइन कई अन्य उपकरण भी उपलब्ध हैं और ये बच्चे को अपनी कल्पना का उपयोग करने में मदद कर सकते हैं। एक और चीज जो बच्चे सच में मजे से करते हैं, वह है एक्सेल के जैसे स्प्रेडशीट टूल का उपयोग करना। यहां पर आपको बच्चे को गाइड करने की जरूरत पड़ सकती है जिसके बाद आप उन्हें खुद से करने दें सकते हैं। यहां कुछ उदाहरण हैं, जिन्हें आप थोड़ा सा प्रोग्राम करने के बाद अपने बच्चे से करने के लिए कह सकते हैं। उन्हें चारों ओर उछलती गेंद का एक एनीमेशन बनाने के लिए कहें वे एक साधारण कैलकुलेटर बना सकते हैं और फिर उसका एडवांस्ड वर्जन भी।

सिद्धार्थ सेटी, कोफाउंडर-सीईओ, इन्फोबीन्स**

code decode**

Agar News - mp news ways to teach kids coding



Post a Comment

أحدث أقدم