डीवीसी बोकारो थर्मल में 49 वें संरक्षा दिवस के आयोजन के साथ संरक्षा सप्ताह का शुभारंभ हुआ। विकसित तकनीक को अपनाएं, संरक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रदर्शन को बेहतर बनाएं विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत शपथ ग्रहण के साथ हुई। आयोजन संयंत्र परिसर स्थित पीपीएम भवन के समक्ष किया गया। मुख्य अभियंता एवं प्रभारी परियोजना प्रधान टी. अकबर ने संरक्षा ध्वज फहराया। परियोजना प्रधान टी. अकबर और उप महाप्रबंधक (प्रशासन) एपी सिंह ने हिंदी व अंग्रेजी में कार्मिकों को संरक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति प्रतिज्ञा दिलाई। कार्यक्रम का संचालन कार्यपालक संरक्षा उदय आर्य व धन्यवाद ज्ञापन गोपाल हालदार ने किया। मौके पर डीसीई कामता प्रसाद, एसई धीरज विश्वकर्मा, अमिताभ पाल, राजीव मंडल, ए चक्रवर्ती, यूके नायर, एसी रमेश कुमार, अपर निदेशक नीरज सिन्हा, एसडीई एमपी ठाकुर, एच. प्रजापति, आरपी सिंह, कमाल अहमद, जी. लकड़ा, केएल विश्वकर्मा, ईई मनोज कुमार, संयुक्त निदेशक दिलीप कुमार, उप निदेशक ए चंद्रा, हिंदी अधिकारी मो. इस्माइल मियां, वरुण सरकार, हरिशंकर यादव सहित कई डीवीसी अधिकारी, कर्मचारी और सीआईएसएफ के जवान मौजूद रहे।5 मार्च को संरक्षा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन संयंत्र स्थित चेतना भवन में किया जाएगा।
अधिकारियो व कर्मचारियों को प्रतिज्ञा दिखाते अधिकारी।

Post a Comment