नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित गोनियाटो पंचायत के ग्रामीण स्टेडियम गोसाईं टोंगरी में युवा विकास क्लब की ओर से आयोजित चार दिवसीय 11वें स्व. शिवनारायण महतो मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच युवा विकास क्लब मुंहफरवा एवं मनसा क्लब पोखरिया के बीच खेला गया। मुंहफरवा टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवरों में 10 विकेट खोकर 55 रन बनाए। जवाबी पारी में पोखरिया टीम ने 6 ओवर में 4 विकेट खोकर 56 रन बनाकर जीत हासिल की। मैच का उद्घाटन पेंक नारायणपुर के थाना प्रभारी कार्तिक महतो, सांसद प्रतिनिधि दीपक महतो, जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो ने संयुक्त रूप से किया। मैन ऑफ द मैच अंजन पांडेय रहे। यहां विजेता टीम को 7000 रुपए एवं उपविजेता टीम को 5000 रुपए का नगद पुरस्कार और जर्सी, कप मेडल देकर सम्मानित किया गया। मौके पर आजसू प्रखंड उपाध्यक्ष रामकुमार मरांडी, जितेंद्र महतो, दिनेश महतो, दिलीप मरांडी, भोला विश्कर्मा, सतीश विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
खिलाड़ियों के साथ अतिथि।

Post a Comment