चास के एसडीपीओ की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक हुई। इस अवसर पर चास के एसडीपीओ भगवान दास ने चास अनुमंडल क्षेत्र में मामलों की समीक्षा की और उसके निष्पादन के लिए दिशा निर्देश प्रदान किया। बैठक में उन्होंने पूर्व से लंबित मामले, वारंट और कुर्की को जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश सभी थाना प्रभारियाें को दिया। इस अवसर पर उन्होंने आर्थिक अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर लोहे-कोयले का अवैध व्यापार नहीं चलना चाहिए। होली के दौरान शांति व्यवसथा बनाए रखने के लिए विशेष चौकसी बरतने का भी निर्देश दिया। होली को देखते हुए शराब के अवैध कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने की बात कही।
थानेदारों के साथ बैठक करते चास एसडीपीओ भगवान दास।

Post a Comment