इंदौर.आईआईएम इंदौर ने पांच सालाना कोर्स इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (आईपीएम) के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा अनिश्चित काल के लिए आगे बढ़ा दी है। कोरोना की वजह से आईआईएम को अपने कई कार्यक्रमों में बदलाव करना पड़ रहा है। आईपीएम एप्टीट्यूड टेस्ट भी उन्हीं में से एक है। पहले यह 30 अप्रैल को होने वाला था।
रजिस्ट्रेशन की तारीख भी आगे बढ़ाई गई हैं। आईपीएम की प्रवेश परीक्षा के लिए अब छात्र 20 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। आईआईएम इंदौर का आईपीएम कोर्स देश का एकमात्र कोर्स है जो बारहवीं के बाद छात्रों को आईआईएम में प्रवेश का मौका देता है।
कोर्स पूरा करने प्रोफेसर ले रहे ऑनलाइन क्लास
आईआईएम के प्रोफेसर ऑनलाइन पढ़ाई करवा रहे हैं। कोरोना की वजह से संस्थान के सभी छात्रों को घर भेज दिया गया है। इससे आईपीएम की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। आईआईएम के अनुसार पीजीपी के छात्रों का सत्र पूरा हो चुका, लेकिन आईपीएम के छात्रों का कोर्स वर्क शेष था, इसलिए ऑनलाइन क्लास लगाई जा रही है। दो हफ्तों तक देश के अलग-अलग शहरों में बैठे छात्र अपने घरों पर ही पढ़ाई करेंगे। कोर्स पूरा हो जाएगा।

إرسال تعليق