पेटरवार | पेटरवार स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में नेहरू युवा केन्द्र बोकारो के तत्वावधान में युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी प्रखंड के युवा क्लब के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी इंदर कुमार, उपप्रमुख दामोदर ठाकुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर बीडीओ कुमार ने कहा कि देश के विकास के लिए युवाओं को आगे अाना हाेगा। इसके लिए लक्ष्य निर्धारित कर उसके प्रति कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर प्रशिक्षक प्रकाश कुमार महतो की अाेर से ऑनलाइन सुधार, युवाओं को कार्य के प्रति निष्ठा, सामाजिक दायित्व, सामुदायिक संगठन आदि विषयों पर विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। इस अवसर पर गौरव कुमार, राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक सुमन कुमारी आदि उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते बीडीओ।

Post a Comment