झारखंड अधिविद्य परिषद के तत्वावधान में 11 वीं बोर्ड की परीक्षा दोनों पालियों में शांतिपूर्ण तरीके से हुई। पहली पाली में साइंस व कॉमर्स के परीक्षार्थियों ने फिजिक्स व केमेस्ट्री विषय की परीक्षा दी। वहीं द्वितीय पाली में आर्टस के परीक्षार्थियों ने ऑप्शनल सब्जेक्ट की परीक्षा दी। पहली पाली में 6803 में से 6571 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जिसमें 232 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 15779 में से 15337 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें 442 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिले के कुल 34 केंद्रों में परीक्षा कदाचार मुक्त हुई।
परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं।

Post a Comment