अतिक्रमण हटाए जाने के बाद उत्पन्न हुए विवाद को लेकर सोमवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में जख्मी हुए एक युवक की मौत इलाज के क्रम में मंगलवार को हो गई। घटना बड़ेम ओपी क्षेत्र के बारा तेतरिया गांव का है। मृतक 40 वर्षीय सहेंद्र पासवान उसी गांव का रहने वाला था। उक्त गांव के व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण वाद दायर करने के बाद सीओ राकेश कुमार अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे। इस दौरान मृतक के घर के आगे लगे छप्पर को हटाया गया था। अतिक्रमण हटाने के बाद दो पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें सहेंद्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नवीनगर रेफरल अस्पताल ले गए। जहां के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे डेहरी के निजी क्लीनिक में ले गए। जहां भर्ती कर उसका इलाज जारी था। इसी क्रम में मंगलवार को उसकी मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

पुलिस ने दर्ज किया था मारपीट का केस

ओपी प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि अतिक्रमण हटाने को लेकर हुए मारपीट के बाद मृतक के भाई महेंद्र पासवान के आवेदन पर मारपीट का एफआईआर दर्ज किया गया था। उसने अपने आवेदन में उसी गांव के विशेश्वर राम, रामपति राम, रमेश राम, धर्मेंद्र राम, जीतराम, प्रसाद राम, प्रवेश राम, जितेंद्र राम, राज कुमार राम, बुधन राम व गोपाल राम को नामजद अभियुक्त बनाया था। उक्त लोगों ने ही मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें जख्मी हुए सहेंद्र राम की मौत इलाज के क्रम में हो गई। उक्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर रिमांड के लिए भेजा जाएगा।

सदर अस्पताल में लगी भीड़।


Aurangabad(Bihar) News - fight over dispute over removal of encroachment one dead



Post a Comment

أحدث أقدم