शहर से लगे सुखरी सोनपुर खुर्द के पास रविवार की देर रात पेड़ से टकराकर तेज रफ्तार स्काॅर्पियो के परखच्चे उड़ गए। जबरदस्त हादसे में शहर के महामाया मंदिर राेड जरहागढ़ निवासी ड्राइवर 22 वर्षीय मनीष प्रसाद जायसवाल की मौके पर ही मौत हो गई। वि मैनपाट कार्निवाल से कुछ ग्रामीणों को ग्राम मुड़ेसा छोड़ने के बाद अपने मामा के यहां फतेहपुर जा रहा था। पुलिस ने बताया कि वाहन की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद स्काॅर्पियो के सामने का हिस्सा पेड़ के तने से फंसकर हवा में लटक गया था। इससे रात में मौके पर पहुंचने के बाद भी स्काॅर्पियो से पुलिस शव को नहीं निकाल पाई। हादसे के बारे में रात करीब साढ़े 12 बजे पता चला।

सुबह पता चलने पर पहुंचे परिजन और रिश्तेदार

सुबह आस-पास के लोग पहुंचे तो मृतक व उसके गाड़ी पहचान हो गई। इसके बाद उसके मामा ग्राम फतेहपुर से पहुंचे। इधर युवक के परिजन व अन्य रिश्तेदार अंबिकापुर के जरहागढ़ से पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम कराया।

सुबह एक्सीवेटर से वाहन से निकाला जा सका शव

तेज टक्कर से स्काॅर्पियो के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। पेड़ के मोटे तने में फंसकर स्काॅर्पियो हवा में भी लटक गई थी। मृतक सामने की सीट से पीछे की तरफ जा कर अंदर फंस गया था। इससे सुबह पुलिस ने एक्सीवेटर की मदद से स्काॅर्पियो को सीधा किया। फिर काफी मशक्कत के बाद शव को वाहन से निकाला जा सका।

मनीष प्रसाद।

मामा के दोस्तों को मैनपाट कार्निवाल ले गया था युवक

स्काॅर्पियो मनीष जायसवाल के मामा की है। मनीष अपने मामा के यहां ही ग्राम फतेहपुर में रहता था। रविवार को मनीष दोस्तों को ग्राम मुड़ेसा से लेकर मैनपाट कार्निवाल गया था। वहां से रात में कार्यक्रम देखने के बाद वह मामा को दोस्तों को उनके घर छोड़ा। इसके बाद वह अकेले मामा के घर ग्राम फतेहपुर जा रहा था और इसी बीच हादसा हो गया।

टक्कर के बाद पेड़ से हवा में लटकी क्षतिग्रस्त स्काॅर्पियो।



Ambikapur News - chhattisgarh news manpat returning from carnival collides with a tree hangs scorpio dies morning dead body
Ambikapur News - chhattisgarh news manpat returning from carnival collides with a tree hangs scorpio dies morning dead body



Post a Comment

أحدث أقدم