काेराेना पाॅजिटिव मरीज मिलने के कारण ग्वालियर की चेतकपुरी काॅलाेनी और टेकनपुर की बीएसएफ कॉलोनी को एपीसेंटर घोषित करने के 72 घंटे बाद प्रशासन ने इन सेेंटराें से तीन किलाेमीटर के क्षेत्र में रहने वाले करीब तीन लाख लाेगाें की स्क्रीनिंग करने का महाअभियान शुरू करने का एेलान किया है। मंगलवार से 50 टीमें मैदान में उतरेंगी, जाे शहर के 37 वार्डाें में स्थित 68000 और बीएसएफ काॅलाेनी के आसपास बसे 1000 घराें पर दस्तक देंगी।
हर टीम में एक डॉक्टर सहित 10 सदस्य शामिल किए गए हैं, जाे घर पर पहुंचकर मालिक से ऑनलाइन फार्म भरवाएंगी और घर के हर सदस्य के आवागमन और मेडिकल हिस्ट्री की जानकारी लेंगी। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। यह अभियान स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम अाैर स्मार्ट सिटी के संयुक्त मुहिम का हिस्सा हाेगा। अफसराें ने इस सर्वे के लिए पांच दिन का समय तय किया है।
कंट्रोल कमांड सेंटर से जीपीएस की मदद से हर टीम पर रहेगी अफसरों की नजर
मोतीमहल स्थित स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन के एकीकृत कंट्रोल कमांड सेंटर की बड़ी स्क्रीन पर हर टीम की लोकेशन मिलेगी। जीपीएस से टीम के लीडर अाैर सदस्याें के माेबाइल के जरिए स्क्रीन पर टीम की लाेकेशन नजर आएगी। यदि टीम का सदस्य दूसरे वार्ड की गली में पैर रखेगा ताे लोकेशन पर अलार्म मिलेगा। इस प्रकार सदस्य वापस अपने वार्ड में लौट सकेगा।स्वास्थ्य विभाग टीम के लीडर को वाट्सअप पर एक लिंक भेजेगा, इसे खोलने पर लोकेशन के साथ अाॅनलाइन सर्वे फाॅर्म अाेपन हाे जाएगा। टीम में 2 डाॅक्टर, दो आशा कार्यकर्ता, दो एएनएम, नगर निगम के 2 कर संग्रहक अाैर एक पुलिस कर्मचारी सहित 10 लोग होंगे।
कोरोना को रोकना है इसलिए... कंटेनमेंट प्लान पर सख्ती जरूरी
चेतकपुरी में जहां काेराेना पाॅजिटिव मरीज पाया गया, वहां मेडिकल मोबाइल यूनिट नहीं पहुंच रही है। मरीज के घर वाले रास्ते से ही लोगों का दिन भर निकलना जारी है। पुलिसकर्मी वाहनों की आवाजाही नहीं रोक पा रहे हैं। यहां लागू किया जाने वाला कंटेनमेंट प्लान धरातल पर नहीं उतर सका है। इसके तहत आसपास के तीन किमी में हर गली, माेहल्ले का सेनिटाइजेशन किया जाना है।
चेतकपुरी: कंटेनमेंट एरिया में 37 वार्ड
कोरोना पीड़ित अभिषेक मिश्रा के घर को केंद्र मानकर 3 वर्ग किलोमीटर का जो नक्शा गूगल मैप से तैयार किया गया है, उसमें नगर निगम सीमा के 66 वार्डों में से 37 वार्ड शामिल किए गए हैं। इनमें 1, 4, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29, 30, 31, 32,34, 35, 36, 37, 38, 39, 40, 41,44, 46, 52, 53 और वार्ड 54 शामिल हैं।

إرسال تعليق