पानीपत.शहर में गुरुवार को कोरोना पाॅजिटिव की चौथी रिपोर्ट आई है। 21 मार्च को दुबई से आई 53 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। मॉडल टाउन की महिला 21 मार्च से ही होम क्वारेंटाइन थी। दुबई से जिस फ्लाइट से महिला आई थी, उसके सभी यात्रियों की जांच होगी। मॉडल टाउन में पॉजिटिव के अब दो केस हो गए हैं। इंग्लैंड से आया युवक भी 19 मार्च को पॉजिटिव पाया गया था। गुुरुवार को तीन निगेटिव रिपोर्ट भी आईं। अभी एक रिपोर्ट का इंतजार है।

बुधवार को पाॅजिटिव मिली मेदांता अस्पताल की नर्स के पूरे परिवार को हाेम क्वारेंटाइन कर दिया गया है। मॉडल टाउन की ईदगाह कॉलोनी में रहने वाली नर्स के संयुक्त परिवार में 14 सदस्य हैं। घर के बाहर हाेमगार्ड तैनात कर दिया गया है। जिले की व्यवस्था देखने करनाल रेंज के आईजी भारती अरोड़ा खुद पानीपत में घूमीं। दुकानों के बाहर लोगों की भीड़ देखकर आईजी ने सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करने करने का आदेश दिया। वहीं, जिला प्रशासन ने शहरवासियों के साथ मीटिंग कर उन लोगों को राशन और खाना पहुंचाने की अपील की जो भूखे रह रहे हैं। कुछ दुकानदारों ने प्रशासन के सामने राशन की किल्ल्त बताई कि शहर से बाहर बॉर्डर पर राशन से लदे ट्रक को शहर में नहीं आने दिया जा रहा है।
प्रतीकात्मक तस्वीर।


Post a Comment

Previous Post Next Post